PM Fasal Bima Yojana : (PMFBY) एक सरकारी योजना है जो किसानों को उनकी फसल में होने वाले नुकसान की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना के तहत किसान अपनी फसल के नुकसान की जानकारी दे सकते हैं और उन्हें बीमा के माध्यम से उसकी भरपाई मिलती है।

हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) 2024 में आवेदन कैसे करें, इसकी पात्रता, लाभ, उद्देश्य और योग्यता क्या-क्या हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा काम करने की जरूरत है, बस इस लेख को अंत तक पढ़ें।
PM Fasal Bima Yojana 2024 अवलोकन
Article Name | PM Fasal Bima Yojana 2024 |
---|---|
योजना का नाम | Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) |
संबंधित विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
शुरू किया | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | भारत देश के सभी किसान |
मुख्य उद्देश्य | किसानों को आर्थिक सहायता |
अधिकतम राशि | 2 लाख रुपए |
हेल्पलाइन नंबर | 1800–180-1111 / 1800-110-001 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | pmfby.gov.in |
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) क्या है?
भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 18 फरवरी 2020 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत की। यह योजना किसानों को उनकी फसल में होने वाले नुकसान की रिपोर्ट करने और उसके बाद वित्तीय सहायता प्राप्त करने का माध्यम है।
प्रधानमंत्री जी द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुए किसानों को नई और आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं उपकरणों तक पहुंचने में सहायता प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत सरकार विभिन्न फसलों के नुकसान पर अलग-अलग राशि प्रदान करती है। इसके लिए किसानों को कुछ आवश्यक पात्रताएं पूरी करनी होती हैं और उन्हें आवश्यक दस्तावेज़ भी तैयार करने की आवश्यकता होती है।
प्राकृतिक आपदाओं का मतलब और प्रकार
प्राकृतिक आपदाएं वे घटनाएं हैं जो मानव जीवन और संसाधनों पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इनमें भूकंप, बाढ़, तूफान, चक्रवात, सूखा, बर्फबारी, भूस्खलन, आग, और विविध प्रकार की वायुमंडलीय प्रक्रियाएं शामिल हैं। ये आपदाएं नागरिकों, कृषि, पारिस्थितिकी, और अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और सरकारों को तात्कालिक राहत, सहायता, और राहत कार्यक्रम शुरू करने की आवश्यकता उत्पन्न करती हैं।
PM Fasal Bima Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी खेती को फिर से शुरू कर सकें और नवीनतम और आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर सकें।
PM Fasal Bima Yojana 2024 के लाभ
- पूर्ण बीमा राशि: प्राकृतिक आपदा के कारण होने वाले फसल नुकसान पर पूर्ण बीमा राशि मिलती है।
- ऑनलाइन बीमा कैलकुलेटर: बीमा प्रीमियम की गणना के लिए ऑनलाइन कैलकुलेटर उपलब्ध हैं।
- खेती में लाभकारी: किसानों को और ज्यादा लाभकारी बनाने के लिए समर्थन प्रदान किया जाता है।
- कम प्रीमियम: बीमा प्रीमियम राशि बहुत कम होती है।
- आसान आवेदन प्रक्रिया: योजना में भाग लेने के लिए आसान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया है।
PMFBY योजना की शुरुआत
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत 18 फरवरी 2020 को की गई थी और यह सम्पूर्ण भारत में किसानों के लिए उपलब्ध है। यह योजना कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत आती है।
PM Fasal Bima Yojana 2024 के लिए पात्रता क्या होगी?
- योजना के लाभ उठाने के लिए किसानों को अनुसूचित क्षेत्र में भूमि मालिक या किरायेदार के रूप में अधिसूचित फसलों के उत्पादन में शामिल होना चाहिए।
- आवेदक भारत के नागरिक होने चाहिए।
- आवेदनकर्ता एक मध्यम वर्गीय परिवार से होना चाहिए या गरीब परिवार से।
- आवेदक के पास आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
PM Fasal Bima Yojana 2024 की आवश्यक दस्तावेज क्या होनी वाली है?
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- खसरा नंबर
- बुवाई प्रमाण पत्र
- गाँव की पटवारी
- भूमि संबंधी दस्तावेज
PM Fasal Bima Yojana 2024 की आवेदन प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप
- सबसे पहले PM Fasal Bima Yojana 2024 में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर ‘Farmer Corner’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘Guest Farmer’ के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। आवेदन पत्र को भरें और सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- अंत में Application Form को सबमिट करें।
- अब आपका आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई।